जौनपुर: साप्ताहिक बंदी का पालन करें व्यापारी:शैलेंद्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एसडीएम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग की बैठक
शाहगंज जौनपुर। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने व्यापारियों से श्रम विभाग द्वारा निर्धारित साप्ताहिक बंदी का पालन करने को कहा, और अपने दुकान पर काम करने वाले मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की। सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा आगामी 16 नवंबर से साप्ताहिक बंदी वाले दिन अभियान चलाया जाएगा। नियम के विपरीत दुकान खोलने वाले व्यापरियों पर कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने त्योहारों से ठीक पहले पड़ने वाली साप्ताहिक बंदी के दिन ढील देने की व्यापारियों की मांग को स्वीकार किया और सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों की भलाई के लिए काम करना है, साथ ही दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण का भी ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए साप्ताहिक बंदी अत्यंत आवश्यक है। सभी व्यापारियों को इसका पालन करना चाहिएह श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह ने कहा कि जरूरी वस्तुओं, खाने पीने और दवा आदि की दुकानों के अलावा बाकी सभी दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन बंद हों। जिन्हें साप्ताहिक बंदी से छूट चाहिए वो पंजीयन शुल्क का डेढ़ गुना जमा करके छूट हासिल कर सकते हैं। उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को पालिका क्षेत्र में ध्वनि प्रसारण के माध्यम से यह सूचना प्रसारित करने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, महामंत्री अर्पित जायसवाल ने मुख्य मार्ग पर बड़े डंपरों की अनियंत्रित गति से होने वाली दुर्घटनाओं और गाडि़यों में लगे प्रेशर हॉर्न का मुद्दा भी रखा जिसपर एसडीएम ने अभियान चलाने का आ·ाासन दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, सुनील अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, सौरभ सेठ, सत्येंद्र गुप्ता, दीपक जायसवाल, भुवने·ार मोदनवाल, रितेश आर्य, सुशील सेठ बागी आदि मौजूद रहे।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)