जौनपुर: विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं,संयम से काम लें महिलाएं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
खुटहन जौनपुर। नारी मिशन शक्ति के तहत पुलिस के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने को लेकर शनिवार को बीरी समसुद्दीनपुर गांव में महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम के द्वारा बताया गया कि विषम परिस्थिति में संयम से काम लें महिलाएं। घबरा जाने से वह और संकट फंस सकती है। क्योंकि हड़बड़ाहट में मोबाइल का नंबर भी ढूंढने पर नहीं मिलता।प निरीक्षक सर्वजीत यादव ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार में हर छोटी बड़ी बातें अवश्य शेयर करें। कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो उसे घर वालों को अवश्य बताएं। इसके बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। महिला हेड कांस्टेबल संध्या और कुमारी बिट्टू ने कहा कि जो छात्राएं कुछ ऐसी बातें जो अपने स्वजन से न कह पाती हो वह हेल्पडेस्क नंबर व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या जरूर कहें। पुलिस उनकी पहचान गोपनीय रखेगी। इस दौरान उन्हें वुमेन पावर लाइन, आपातकालीन नंबर, महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइ नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्व प्रधान श्रवण उपाध्याय, दामिनी उपाध्याय, आरती, जूली,नेहा,सिल्पा आदि मौजूद रहीं।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
