मुंबई: जीवो दक्षिण मुंबई द्वारा मेडिटेशन तथा गरबा का कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। जैन इंटरनेशनल वूमेन ऑर्गेनाइजेशन (जीवो),दक्षिण मुंबई द्वारा साध्वी मयणा श्री जी के आशीर्वाद से 2 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे से गांव देवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में महिलाओं के लिए गरबा और मेडिटेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु मनीष देव ने मेडिटेशन के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को मेडिटेशन कराया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिओ साउथ मुंबई की प्रेसिडेंट डॉ मंजू लोढ़ा ने बताया कि दीपावली त्यौहार के पहले संस्था से जुड़ी महिलाओं के लिए एक साथ इकट्ठा होने और मानसिक रूप से त्योहार के लिए तैयार होने का एक अच्छा अवसर रहा। संस्था की सचिव इंद्रा खिमेसरा तथा कोषाध्यक्ष उषा मुणोत ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम की सह प्रायोजक मीना हसमुख बाफना समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। अनुजा जवेरी, मालती जैन, कृपा शाह, तथा डॉ शीतल शापरिया जज के रूप में उपस्थित रहे। उनके हाथों महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया।