जौनपुर: पिकप-ऑटोरिक्शा की टक्कर में चार घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के सखोई गांव के पास गुरु वार की शाम को ऑटो पिकप की टक्कर में ऑटोरिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिये चिकित्सालय भिजवाया गया। क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी दुर्गेश सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह 42 वर्ष,पुत्र रोहित सिंह 16 वर्ष तथा पुत्री माही सिंह के साथ ऑटोरिक्शा से अपने मायके दानगंज जा रही थी। ऊक्त गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकप ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटोरिक्शा पलट गया। घटना में ऑटोरिक्शा चालक विकास यादव सहित उक्त तीनो लोग घायल हो गए। घायलो में विकास यादव तथा प्रियंका सिंह को गम्भीर चोट आयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। विधिक कार्यवाही की जा रही है। पिकप वाहन में मुर्गा लदा हुआ था जो जफराबाद आ रहा था।

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)