जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने बाजार से दुकान बंदकर मोपेड से घर जा रहे युवक की रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दो टुकड़े में कटे शरीर का धड़ तो वहीं पड़ा रहा लेकिन सिर का पता नहीं चला। घटना मंगलवार रात साढ़े नौ बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लोकापट्टी गांव निवासी 45 वर्षीय पतिराज राजभर की चंदवक में पान की दुकान है जिसकों बंद कर मोपेड से घर जा रहे थे। पूरनपुर गांव के सामने रेल लाइन पार कर रहे थे इसी दौरान औडि़हार की तरफ से मऊ आनंद विहार आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस व परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का अवशेष जो मौके से मिला उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


