नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। वाराणसी मंडल ने बुधवार को प्रादेशिक जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को 23-16 गोल से पराजित कर 20 साल बाद खिताब जीता और शील्ड पर कब्जा किया। पीयू के खेल मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में वाराणसी की ओर से प्रीती यादव ने आठ, सुमन यादव ने 5 और रेशमा यादव मे 5 गोल किया। अयोध्या की ओर से आराधना त्रिपाठी ने 5 गोल राजपति 4गोल निक्की ने 2 गोल किया। फर्स्ट हाफ में वाराणसी 11 और अयोध्या 9 गोल के स्कोर पर थी मैच बहुत संघर्ष पूर्ण था, दूसरे हाफ 18 मिनट बाद वाराणसी खिलाडि़यों ने खेल पर पकड़ मजबूत की। प्रतियोगिता समाप्ति के समय 23 16 के स्कोर से वाराणसी विजेता हुई। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी आरपी सिंह, अमित पांडेय, निखिल सिंह, परमिंदर सिंह, तौहीद खान, संजय सिंह, बैजनाथ यादव, नफीस अहमद, संजय राय, तरु ण कुमार, पंकज यादव, निलेश, अंकित, रतन, अतुल कुमार, सुमन, एस एल यादव, कौशल, दीक्षित, निखिल सिंह, शैंपू आदि उपस्थित रहे।
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
| Ad |
 |
| Advt. |
 |
Advt.
|