नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक की परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कुदुपुर प्रथम के मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल रहे। उन्होने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों को उोधन में मेहनत व पूरे लगन के साथ पढ़ाई तथा खेलकूद में हिस्सा लेने को कहा।प्रथम दिन के खेल कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय केशवपुर की टीम प्रथम रही।बाकी सभी खेलो के बच्चो ने दूसरे चरण में प्रवेश किया। खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बेहतर करने की शुभकामनाएं दी।क्रीडा प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, सिरकोनी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह बृजेश नारायण सिंह,व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला व्यायाम अध्यापिका प्रियंका सिंह, अमर बहादुर यादव राजकुमार डॉक्टर हेमंत कुमार नीलम सिंह मंजू सिंह मीरा सिंह और समस्त शारीरिक शिक्षा अनुदेशक ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कुंवर यशवंत सिंह ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ