नया सवेरा नेटवर्क
सतना, मध्यप्रदेश।मैहर माँ शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी देवी पांडेय का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। पंडित देवी प्रसाद पांडेय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एम्स में मंगलवार दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली।पंडित देवी प्रसाद 75 साल के थे। वे अपने पिता जी के बाद शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी बने थे। महज 12 वर्ष की उम्र से ही उनका मन पूजा पाठ में लग गया था। कई दशकों तक मातारानी की पूजा अर्चना करते आए देवी प्रसाद महाराज मां शारदा को प्रसन्न करने के लिए तीन बार अपनी जीभ माता शारदा के चरणों मे समर्पित की थी।मां शारदा की आरती की रचना भी उन्होंने ही की। वे सिर्फ घर से मंदिर और मंदिर से घर तक ही आते जाते थे। कहा जाता है कि उन्होंने कभी मैहर की गलियों को जानने में भी रुचि नहीं ली। उनके लिए घर के बाद दूसरा एकमात्र स्थान मंदिर ही रहा। बेहद शालीन व्यक्तित्व के धनी पंडित देवी प्रसाद महाराज का आसन मंदिर की पहाड़ी में बनी गुफा में ही लगता था। उसी गुफा में वे भक्तों से मिलते और उन्हें आशीर्वाद देते थे। पिछले कुछ समय से मन्दिर के प्रधान पुजारी का जिम्मा उनके बड़े बेटे पवन पांडेय महाराज संभाल रहे हैं। लेकिन फिर भी वे गुफा में ही रह कर स्वयं पूरी व्यवस्था पर नजर रखते थे।पंडित देवी प्रसाद पांडेय के दो बेटे पंडित पवन महाराज और दिप्पू पांडेय हैं। पंडित देवी प्रसाद महाराज का अंतिम संस्कार बुधवार को मैहर में किया जाएगा।
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt. |
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ