जौनपुर: आधा दर्जन सब्जी की दुकान चोरों के निशाने पर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दो दिन से इन्हीं दुकानों पर प्याज,अदरक व लहसुन की चोरी
मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय नगर पुरानी सरकारी अस्पताल परिसर में लगी नई सब्जी मंडी से चोरी हजारों रु पए का सामान चुरा लिया। इसके अलावा चोरों ने मंडी के बगल रखी गोंटी का ताला तोड़ हजारों रूपए के समान उड़ा ले गए। उक्त नई मंडी परिसर में दियांवा गांव निवासी घनश्याम, तदीपुर निवासी नान्हू पटेल, बरबसपुर निवासी रितिन पांडे, पुरानी बाजार निवासी शिवराम, राजू सहित आधा दर्जन सब्जी के दुकानदारों ने दो दिन से रात को दुकान में रखा प्याज, लेहसुन, अदरक, मिर्चा, देशी सूरन सहित लगभग सभी का मिलाकर 50 हजार रु पए की सब्जी चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके अलावा मंडी के बगल 70 वर्षीय वृद्ध खिलोधर भी एक गोमटी में चाय पान की दुकान चलाते है। उन्होंने ने बताया कि बीती रात उनकी गोमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा डाबर तेल, साबुन, गुटखा, कोलगेट, बीड़ी, सिगरेट सहित हजारों रु पए का सामान चुरा ले गए। पीडि़त के अनुसार चोरी की जानकारी होने पर दो दिन से लगातार चोरी की सूचना पुलिस को दे रहे है। किंतु पुलिस नही आई। पीडि़त घनश्याम, राजू ने बताया के कुछ दिन पहले दुकान में ही उन्होंने एक, दो रु पए का 7 किला सिक्का रखा था। वह भी गायब हो गया। शनिवार सौ नंबर पर चोरी की सूचना देने पर सौ नंबर पुलिस भी पहुंची। इसके अलावा कस्बा इंचार्ज मुन्नी लाला कनौजिया ने मौके पर पहुंच छानबीन की लेकिन सब्जी मंडी में लगातार हो रही चोरियो का खुलासा नही हो सका।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)