जौनपुर: गोमती तट पर छठ पूजा को लेकर आस्था का उमड़ा सैलाब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
केराकत जौनपुर। नगर के गोमती नदी तट पर स्थित बाबा घाट, रामेश्वर घाट, महिला घाट, नाव घाट,गोमतेश्वर घाट, सिहौली घाट व उदयचंदपुर घाट पर भारी संख्या में व्रती महिलाओं व पुरु षों ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य बड़े ही ध्यान मग्न के साथ दिया। काफी संख्या में व्रती महिलाओ ने पूजा सामग्रियो के साथ नदी के जल में खड़ी होकर अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल, नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल ,अशोक जायसवाल स्वयं नदी के विभिन्न घाटों के स्थिति का जायजा लिया। वहीं एसडीएम नेहा मिश्रा के निर्देशन में तहसीलदार मूसा राम अपने राजस्व कर्मियों के साथ नाव पर सवार होकर घाटों के स्थिति का जायजा लेते देखे गये। सीओ गौरव कुमार शर्मा ,कोतवाली प्रभारी राम जन्म यादव सहित भारी पुलिस बल के साथ जगह जगह चक्रमण करते नजर आए। इसी प्रकार हुरहुरी तालाब व देवकली के पक्के तालाब पर भी भारी संख्या में व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। उदयचंदपुर गोमती घाट पर आयोजित छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोज पुरी गायक अंकित गिरि ने गीतों को सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
