नोएडा में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, दो लोग जलकर खाक| #NayaSaveraNetwork
नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-113 में आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में 1 कार में आग लगने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस आग की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया है। घटना पर मिली खबर के अनुसार उक्त जलती कार से दोनों शवों को निकाला गया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना सुबह 6 बजे के आस पास की बताई जा रही है।
इस सनसनीखेज हादसे पर ADCP शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि नोएडा थाना सेक्टर-113 नोएडा पर सूचना मिली कि आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी सेक्टर-119 के सामने एक कार में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझा दिया गया है। कार से 2 लोगों के शव को निकाला गया है, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच जारी है।


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)