BREAKING

प्रयागराज: इंजीनियरिंग के छात्र ने बस कंडक्टर पर चापड़ से किया हमला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने बस कंडक्टर पर  चापड़ से हमला कर दिया। बस में मौजूद रोडवेज के दूसरे कर्मचारी ने विरोध किया तो युवक ने उस पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने एक वीडियो शेयर करके जानलेवा हमला करने की वजह बताया। वहीं घायल बस कंडक्टर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

  • इस्लाम के अपमान पर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, ई-बस सेवा में जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र और बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के बीच बस किराए को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ‍़ गया कि बीटेक छात्र ने कंडक्टर के गर्दन पर धारदार चापड़ पर हमला कर दिया। वहीं, आरोपी युवक द्वारा जारी वीडिया में बस कंडक्टर पर जानलेवा हमले की वजह इस्लाम के अपमान के बताया। आरोपी ने  कहा कि उसने पैगंबर साहब के अपमान पर हमला किया।


  • बैग में चापड़ लेकर आया था युवक

बस चालक मंगला प्रसाद यादव ने बताया कि छात्र अपने बैग में चापड़ लेकर आया था। बस कॉलेज गेट पर पहुंची तभी छात्र ने बैग से चापड़ निकाल कर कंडक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं हमले की सूचना पर पहुंची औद्योगिक पुलिस छात्र को कॉलेज के अंदर से पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक लारेब हाशमी पुत्र मोहम्मद यूनुस हाजीगंज सोरांव का रहने वाला है और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है। आरोपी छात्र का पिता अपने गांव में पोल्ट्री फार्म चलाता है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें