मुंबई के चेंबूर में भीषण सिलेंडर विस्फोट! | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- पांच घर ढहे, चार लोग घायल
मुंबई। मुंबई के चेम्बूर इलाके से एक बुरी खबर आ रही है। मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, आग के कारण पांच घर ढह गए हैं। इस घटना में चार लोग घायल हो गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि अब तक 11 लोगों को बचाया गया है। घटना सुबह 7.50 बजे चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के पास पुराने बैरक में हुई। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक घर में गैस सिलेंडर फट गया, जिससे घर ढह गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, चेंबूर कैंप क्षेत्र में गोल्फ क्लब के पास पुराने क्षेत्र में चार से पांच एकमंजिला इमारत ढह गई हैं।


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)