नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से निशुल्क उज्ज्वला गैस चूल्हा वितरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विवेकानंद पुरी वार्ड महानगर में किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी और समाजसेविका नम्रता पाठक ने लाभार्थियों को गैस चूल्हा बांटा। महिलाओं को केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। यह आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री रीना चौरसिया की ओर से किया था। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस मौके पर नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य पूर्व पार्षद जीडी शुक्ला, पूनम, राधा, अजय पांडे ,अनुराग पांडे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ