नया सवेरा नेटवर्क
गोसाईगंज। गोसईनगंज में शुक्रवार को राहुल बाजपेई (35) का शव मिला। शव देख अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच के लिए भेजा है। शरीर पर कोई चोट के जाहिरा निशान नहीं मिले है।
गोसाईगंज के बेगरिया मऊ निवासी मनोज बाजपेई के मुताबिक शुक्रवार सुबह बेटे राहुल का शव गांव का बाहर मिला। राहुल नशे का आदी था। वही कभी कभी घर आता था। राहुल की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक बेटा है, जो को ननिहाल में रहता है। इन्सपेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा के मुताबिक़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ