नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। मंत्री, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चौक स्थित उनके आवास पर रखा गया, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजिल दी। अंतिम यात्रा में भी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ