लखनऊ: साइप्रस से आए कलाकारों ने लोकनृत्य से रूबरू कराया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से हुए कार्यक्रम में साइप्रस के कलाकारों ने अपनी कला और संस्कृति के रंग बिखेरे। कलामण्डपम प्रेक्षागृह में अन्तरराष्ट्रीय लोक महोत्सव के सातवें संस्करण में विदेशी कलाकारों ने अपने देश की लोकधुनों और नृत्य से रंग जमा दिया। छह सदस्यीय मेलास डांस कम्पनी के सभी कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से मन मोहा।
शास्त्रीय संगीत और नृत्य के बेजोड़ संगम की कोरियोग्राफी मारिया काम्बरीस ने की। डेमेट्रिस एमाइड्स और नतासा हबिजआंद्रे ने वाद्य यंत्रों पर जादू दिखाया। सोफिया इराक्लीस और डायमंटो हाजिाचरिया ने मंच पर नृत्य की छठा बिखेरी। आकर्षक परिधानों को सजाने का काम ऐलेना पाउला कात्सोरी ने किया। कलाकारों ने साइप्रस के परम्परागत नृत्य और संगीत को मंच पर पेश किया।