केरल: हाथी के हमले में घायल व्यक्ति की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केरल। मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के पास मंगलवार को जंगली हाथी के हमले में घायल हुए 51 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नीलांबुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राजन के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि वह रबर के पेड़ काटता था और मंगलवार की सुबह जब वह रबर के पेड़ काट रहा था, तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। उसने बताया कि हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
