हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। किसी एक भी पोषक तत्व की कमी हमारे लिए खतरनाक हो सकती है। आयरन एक ऐसा मिनरल है, जिसकी कमी के कारण एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। आयरन की कमी के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जिस वजह से आप एनीमिया का शिकार हो सकते हैं।
एनीमिया के लक्षण
थकावट, त्वचा का पीलापन, सांस फूलना, कमजोरी, चक्कर आना, छाती में दर्द, कमजोर नाखुन, सिर दर्द, बालों का कमजोर होना, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, भूख न लगना
कैसे करें आयरन की पूर्ती
पालक पालक में नॉन-हीम आयरन पाया जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। साथ ही इसमें और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मीट , सी फूड, ब्रॉक्ली, अंडे आयरन का बेहतर स्त्रोत हैं। इनसे आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलता है, जो मांसपेशियों के विकास और मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ