दिल्ली से बिहार के सहरसा जंक्शन जा रही वैशाली एक्सप्रेस में आग, 19 घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इटावा। जिले के फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर दिल्ली से बिहार के सहरसा जंक्शन जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में गुरुवार भोर आग लग गयी। इस हादसे में भगदड़ मचने से 19 यात्री घायल हो गये। राजकीय रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन के एस-6 कोच के शौचालय में धुआं उठने से रेल यात्रियों में दहशत फैल गयी और भगदड़ मचने से करीब 19 रेल यात्रियों को चोटें आयीं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों 11 यात्रियों को सांस लेने की दिक्कत के चलते सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रिफर कर दिया जबकि आठ यात्रियों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सीओ जीआरपी के मुताबिक घटना रात्रि करीब ढाई बजे की है। ट्रेन में आग बुझाने के बाद उसको गंतव्य के लिए भेज दिया गया।
राजकीय रेलवे पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली से सहरसा जा रही ट्रेन की बोगी के बाथरूम अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नही है। 19 यात्री घायल है। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले कोच में आग और धुंआ उठता देख चीख पुकार मच गई और ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया।
डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से 19 यात्रियों को लाया गया था। जिसमें 11 यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिनको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भेज दिया गया है। आठ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

