चीनी सेना ने म्यांमार सीमा पर शुरू की सैन्य अभ्यास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बीजिंग। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने शनिवार को चीन-म्यांमार सीमा के चीनी हिस्से पर सैन्य अभ्यास शुरू किया। पीएलए के दक्षिणी थिएटर कमांड के प्रवक्ता तियान जुनली ने आज यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि वार्षिक अभ्यास योजना के तहत पीएलए दक्षिणी थिएटर कमांड ने 25 नवंबर से शुरू होने वाले चीन-म्यांमार सीमा के चीनी हिस्से पर सैन्य अभ्यास करने के लिए सेना इकाइयों का आयोजन किया है। अभ्यास का उद्देश्य सेना की गतिशीलता, सीमा नियंत्रण और मारक क्षमता का परीक्षण करना है।
श्री तियान ने कहा कि दक्षिणी थिएटर कमांड के सैनिक राज्य की संप्रभुता, सीमा स्थिरता और लोगों की सुरक्षा की रक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने अभ्यास की अवधि और सीमा के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार किया है।
गौरतलब है कि वर्ष 1948 में म्यांमार को ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद केंद्रीय अधिकारियों और जातीय अल्पसंख्यकों के सैन्य समूहों ने देश में गृह युद्ध छेड़ दिया, जो 1990 के दशक तक चला। क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी 2021 में म्यांमार में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से गृहयुद्ध में नया इज़ाफ़ा हो रहा है।


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)