रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 लोगों की मौत, 28 घायल | #NayaSaveraNetwork
दौसा। राजस्थान के दौसा में रविवार देर रात एक दर्दनाक बस हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए। हादसा दौसा के कलेक्ट्री सर्किल के पास घटी। कलेक्ट्री सर्किल के पास रेलवे पुलिया पर एक बस अनियंत्रित होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरने से ये हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
- 4 की मौत और 28 लोग घायल
राजकुमार कस्वा, एडीएम दौसा, राजस्थान ने बताया कि दुर्घटना के बाद 28 लोग अस्पताल लाए गए, जिनमें से 4 मृतक हैं। डॉक्टर लगे हुए हैं। एसडीएम को मौके पर घटना की जांच के लिए भेजा गया है। घटना से संबधित जानकारी इकट्ठा करने में पुलिस जुटी है। बस कैसे अनियंत्रित हुई। क्या बस ओवर स्पीड में थी, या फिर बस ड्राइवर नींद में था या फिर इसके पीछे की कोई और वजह है। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर खोजबीन कर रही है।


%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)