मुंबई। मालेगांव में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ के शो के दौरान एक मूवी थियेटर के अंदर पटाखे फोड़ने का मामला सामने आया है। पटाखे फोड़ने के बाद सिनेमा हॉल में अफरातफरी मच गई। सलमान खान के प्रशंसकों द्वारा पटाखे फोड़ते हुए एक वायरल भी वीडियो हो रहा है। वीडियो के बाहर आने के बाद मालेगांव पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 112 और 117 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ