जौनपुर: बदलापुर महोत्सव में 526 जोड़े हुए एक दूजे के | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
10 जोड़े का मौलवी ने कराया निकाह
बदलापुर जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय बद्लापुर महोत्सव के प्रथम दिन 7 नवम्बर को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत परिसर में सामूहिक रूप से 526 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण, हिन्दू रीति रिवाज एंव मुस्लिम रिवाज के साथ नवदम्पति जीवन मे बंधे 526 जोड़े। गौरतलब हो कि समाजकल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भारतीय संस्कृति परिधान संजे वर जोड़ो ने दिखाई दिए। समाज कल्याण विभाग की ओर से शासन निर्धारित समान एंव प्रमाण पत्र सौंपा गया, जिसे पाकर वर बधू फुले ना समाये।
महोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विधायक रमेशचन्द्र मिश्र, महन्थ राजकुमार दास फलाहारी मौनी बाबा, महन्थ राजूदास, बापू चिन्मयानन्द सहित साधु समाज, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,रमेश सिंह विधायक, दिलीप पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह मंचासीन लोगो वर वधू कोआशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कन्या दान सबसे बड़ा दान है, हमारी सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के तहत कमजोर एंव निर्धन लोगो के मान सम्मान का ख्याल रखकर सराहनीय कार्य किया।सभी नव जोड़ो को हार्दिक शुभ कामनाएं है। उन्होंने कहा की बद्लापुर विधान सभा के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र को साधु वाद देता हूं कि उन्होंने लगातार सफलता पूर्वक पांचवे वर्ष का बद्लापुर महोत्सव सम्पन्न करा रहे है। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सन्त समाज ने किया। कार्यक्रम के अंत मे विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने सभी आगन्तुको, नव दम्पतियों एंव क्षत्रीय कार्यकर्ताओ, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा ब्यवस्था में लगे पुलिस प्रशासन के प्रति आभार ब्यक्त किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने किया।