BREAKING

जौनपुर: 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराना पुनीत कार्य: सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराना पुनीत कार्य: सीमा द्विवेदी   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सामूहिक विवाह मे 51 जोड़ों का कराया गया विवाह 

जय प्रकाश तिवारी

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में शुक्रवार को स्वर्गीय मुरलीधर पाठक की पुण्यतिथि पर 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। काशी से आए 51 विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ यह विवाह संपन्न कराया। विवाह के लिए कुल तेरह मंडप बनाए गए थे एक मंडप में चार चार जोड़े बैठाए गए। ढोल नगाड़े बजाकर सभी नव दंपतियों का स्वागत किया गया। नव दंपति जोड़ों को उपहार स्वरूप में बक्सा,साड़ी, ज़ेवर, आलमारी, बेड, पंखा आदि भेंट किया गया।


पूरे विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। आयोजक प्रमोद पाठक ने सभी जोड़ों की आगवानी की। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इससे पुनीत कार्य कुछ हो नही सकता। ऐसी मान्यता है कि बिना कन्यादान के जीवन सफल नहीं होता लेकिन यहां इक्यावन विवाह संपन्न करवाकर प्रमोद पाठक ने अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस प्रकार के आयोजन से सुजानगंज की धरती गौरवान्वित है। विधायक अजगरा टी. राम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।

जौनपुर: 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराना पुनीत कार्य: सीमा द्विवेदी   | #NayaSaveraNetwork

एक मंडप के नीचे अमीर गरीब, जाति धर्म रहित विवाह कराना पुनीत कार्य है। विधायक सकलडीहा, चंदौली सुशील सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह से क्षेत्र के तमाम लोगों के भार कम हो जायेंगे। गरीबों की लड़की की शादी कराने का जिम्मा अब एक ऐसे नौजवान ने उठाया है जो सभी गरीबों की शादी कराएगा। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि इस पुनीत कार्य का साक्षी मैं भी बना इस पर गर्व की अनुभूति हो रही है। इस प्रकार के आयोजन प्रति वर्ष कराया जाय। इससे पुनीत कार्य कुछ हो नही सकता। कार्यक्रम को विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष जौनपुर मनोरमा मौर्य, नगरपालिका अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर कपिल मुनि गुप्त, सतीश सिंह, पूर्व प्रमुख सजल सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें