नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद की समस्त मां लक्ष्मी पूजन समितियों की एकीकृत महासंस्था श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 38वां पुरस्कार वितरण समारोह सुनिश्चित हो गया है। यह आयोजन 5 नवम्बर रविवार की सायं 3 बजे से नगर के पालिटेक्निक चौराहे के निकट एक मैरिज हाल के सभागार में होगा। जिसकी जानकारी महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने दी है। वहीं महासमिति के अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी हैं। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में डॉ. विकास यादव वासुदेव हास्पिटल नईगंज एवं डॉ. एसके राना हैं। अध्यक्षता दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद करेंगे। श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक जगदीश मौर्य गप्पू राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड हैं। उन्होंने समस्त पूजन समितियों सहित नगरवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ