अफगानिस्तान में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 24 लोग घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 24 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस के शनिवार को बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के अर्घंज ख्वा जिले में शुक्रवार सुबह दो कारों की भिडंत में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना की वजह लापरवाही से ड्राइविंग बताया और कहा कि गैरजिम्मेदारी से वाहन चलाने से अक्सर निर्दोष यात्रियों की जान जाती है। स्थानीय पुलिस विभाग के मुताबिक कल रात ज़ाबुल और परवान प्रांत में कारें पलटने की रिपोर्ट समाने आयी है, जिसमेंं 14 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
International
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent