जौनपुर: 11 लोगों का शान्ति भंग मे चालान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के गोधना तिराहे पर सोमवार को दो बाइक की टक्कर होने पर उपद्रव कर रहे 11 लोगों का पुलिस ने शान्ति भंग मे चालान कर दिया। सोमवार की सुबह गोधना तिराहे पर दो बाईक सवार मे टक्कर हो गयी थी। जिसमे एक बाईक सवार सेमरहो निवासी रणजीत कुमार सरोज 30 वर्ष घायल हो गया था। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस के जवानो के साथ कुछ लोग दुर्घटना की बात को लेकर पुलिस से उलझ गये थे।उपद्रव करने वाले लोग पुलिस से उलझ ही रहे थे कि मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने 11 लोगो को पकड़ लिया। थाने लाकर 11 लोगो का शान्ति भंग मे चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह का कहना है की उपद्रव कर रहे 11 लोगो का शान्ति भंग मे चालान किया गया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent