केएमपी एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले केएमपी पर शुक्रवार सुबह को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां उत्तर प्रदेश से झज्जर धान काटने जा रहे मजदूरों की पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।सोनीपत कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर खरखोदा थाना क्षेत्र के पास ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सोनीपत खरखोदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।
सोनीपत खरखोदा थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी सडक़ किनारे कच्चे में जाकर पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार चालक रैया निवासी विजय के साथ श्रमिक उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव अखोरा निवासी परमेश्वर (46) व बृजेश (22), जिला पीलीभीत के गांव पतजिया निवासी सर्वेश (28), लखीमपुर खीरी के मुर्तजा अली नगर निवासी भानू (25) की मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य घायल बताए गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही परमेश्वर, भानू व सर्वेश के शव नागरिक अस्पताल में ले जाए गए है। विजय व बृजेश के शवों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक मौके पर खड़ा मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।
![]() |
| Advt. |



