BREAKING

स्किन केयर के लिए कभी न करें रसोई के इन मसालों का उपयोग | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • त्वचा को हो सकता है नुकसान

स्किन केयर के नाम से सबसे पहले घरेलू नुस्खे याद आते हैं, जिन्हें हमारी नानी और दादी अपनी खूबसूरत त्वचा का राज बताती हैं। इनमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता और नेचुरल होने की वजह से स्किन केयर में इनके इस्तेमाल को सेफ माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो रसोई तक रहें इसी में ही फायदा है। स्किन केयर में इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि;न के किन मसालों का स्किन केयर में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  • सरसों पाउडर 

सरसों में कई नेचुरल ऑयल होते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। इसके कारण स्किन पर रेडनेस, छाले और इरिटेशन भी हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल भूल कर भी स्किन पर न करें।

  • लौंग

लौंग या इसके तेल से स्किन पर इरिटेशन हो सकती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर जलन और एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल स्किन केयर में बिल्कुल न करें।

  • दालचीनी 

इसका खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल हो, तो ही बेहतर है। त्वचा पर इसके इस्तेमाल से स्किन ऐलर्जी, रेडनेस और जलन हो सकती है। इसलिए इसे त्वचा पर न लगाएं।

  • हल्दी 

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए घरेलू नुस्खों में इसके इस्तेमाल को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस वजह से इसका इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जाता है। फेस पैक्स में हल्दी का इस्तेमाल बहुत आम बात है, लेकिन यह आपकी त्वचा को पीला बना सकती है। इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें। यह आपके खाने के साथ-साथ आपको भी पीला बना सकती है।

  • जायफल 

जायफल को त्वचा पर लगाने से आपकी त्वचा पर रेडनेस और इरिटेशन हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए करें, खूबसूरती के लिए नहीं।

  • काली मिर्च 

काली मिर्च के दानें छोटे और खुरदुरे होते हैं। इस वजह से कई लोग इसका इस्तेमाल स्किन एक्सफोलिएट करने में भी करते हैं, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए बहुत हार्श होती है और इससे माइक्रो टियरिंग यानी त्वचा पर छोटे-छोटे कट लग सकते हैं, जिसके कारण स्किन रेड हो सकती है और जलन भी शुरू हो सकती है।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें