बालों के लिए खतरनाक हो सकताे है ये हेयर ट्रीटमेंट! हो जाएं सावधान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हमारी लाइफस्टाइल का सीधा असर त्वचा के साथ-साथ बालों पर भी देखने को मिलता है. फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना भी उतनी ही जरूरी है. बालों को मुलायम और शाइनी बनाने के लिए हम कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं. लेकिन कई बार इन्हीं ट्रीटमेंट के चक्कर में बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं. चमकते, लंबे और घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं लेकिन ब्यूटी ट्रीटमेंट की रेस में शामिल होकर बालों को कमदोर बना देते हैं. आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे हेयर ट्रीटमेंट हैं, जो बालों के लिए खतरनाक हो सकते हैं.
कैरेटिन ट्रीटमेंट
आपने कई बार कैरेटिन ट्रीटमेंट का नाम सुना होगा. अच्छे बालों के लिए लोग बिना इसका प्रभाव जाने कैरेटिन ट्रीटमेंट अपना लेते हैं. आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में कैरेटिन ट्रीटमेंट प्रभावी साबित होता है लेकिन सिर्फ कुछ समय के लिए. लंबे समय तक ये ट्रीटमेंट बालों को कमजोर बना देता है. हेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो ये ट्रीटमेंट हर तरह के बालों के लिए ठीक नहीं है. इससे बाल झड़ने का खतरा रहता है.
प्याज का तेल
कोविड 19 के बाद प्याज का तेल टॉप ब्यूटी ट्रीटमेंट में था. बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपने भी कई बार प्याजों के रस का इस्तेमाल करने की बात सुनी होगी. लेकिन इससे भी बालों को खतरा हो सकता है. प्याज का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जिसमें भारी मात्रा में सल्फर आपके बालों के लिए अच्छा होता है. लेकिन यही सल्फर आपकी बालों की त्वचा में जलन भी पैदा कर सकता है। इस बात का भी कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि यह तेल बालों का झड़ना रोक देता है. बहरहाल, अगर आपके द्वारा चुने गए हेयर केयर ट्रीटमेंट से बाल रूखे और कमजोर हो रहे हैं या उनमें डैंड्रफ बढ़ रहा है तो ज़रूरी है कि आप एक अच्छे त्वचा विशेषज्ञ को अपनी समस्या बताएं.



