BREAKING

दिन की शुरुआत के लिए इसलिए हेल्दी विकल्प है ब्लैक कॉफी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे चाय-कॉफी पसंद नहीं। भारत में कई सारे लोग चाय-कॉफी के शौकीन होते हैं। यह हमारे जीवन का एक अहम अंग बन चुका है। ऑफिस में काम करते हुए नींद भगाना हो या फिर दोस्तों के साथ चिल आउट करना है, कई लोग आज भी चाय-कॉफी पीना ही पसंद करते हैं। खासतौर पर सुबह उठने के बाद हर कोई अपनी सुस्ती को उतारने के लिए चाय या कॉफी लेना पसंद करता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सीधा उठकर कोई न कोई हेल्दी ड्रिंक लेते हैं या फिर गर्म पानी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं।

वहीं, कुछ लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग होते हैं। ऐसे में वह अक्सर ब्लैक टी या कॉफी पीना पसंद करते हैं। ब्लैक कॉफी एक हेल्दी ऑप्शन है। ब्लैक कॉफी एक सिंपल कॉफी है, जिसमें कोई क्रीम, कोई दूध और कोई स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं किया है। ब्‍लैक कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे-


स्टेमिना बढ़ाने में कारगर

वर्कआउट और एक्सरसाइज करने से पहले ब्लैक कॉफी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके स्टेमिना को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। एथलीट ब्लैक कॉफी का सेवन प्री-वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर करते हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन एड्रेनालाईन के लेवल को बढ़ाता है।


वजन कम करने में मददगार 

अगर आप वजन कम करने चाहते हैं, तो ब्लैक कॉफी काफी फायदेमंद होती है। इसमें लगभग जीरो कैलोरी होती है, जो इसे कैलोरी बर्न करने में सहायक बनाती है। इसके अलावा, कैफीन आपके मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।


डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद

ब्लैक कॉफी का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप एक दिन में एक कप से अधिक कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन बढ़ावा मिलता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।


डिप्रेशन को कम करे

ब्‍लैक कॉफी पीने से डिप्रेशन, तनाव और सुस्ती जैसी समस्याओं के लिए अच्छा इलाज है। इससे हमारा ब्रेन एक्टिव रहता है। साथ ही इसमें मौजूद कैफीन हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखने का काम करता है।

*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें