ठाणे: बिजली के तार में आग लगने से धमाका, दो लोग घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। जिले में बिजली के तार में आग लगने से हुए धमाके में दो लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना दिवा इलाके के साबे गांव में सोमवार रात 10 बजकर 23 मिनट पर हुई।
तड़वी के अनुसार, नगर निगम स्कूल के पास एक निजी विद्युत आपूर्ति कंपनी के बिजली के तार में आग लग गई, जिसके बाद धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 21 और 22 वर्ष की आयु के दो व्यक्ति झुलस गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


