BREAKING

पीजीआई के नेहरू अस्पताल में लगी भीषण आग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंडीगढ़। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के नेहरू ब्लॉक की एक मंजिल पर मंगलवार तड़के आग लग गई। हालांकि, वहां भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग पहली मंजिल पर स्थित कंप्यूटर कक्ष में लगी और इससे निकला धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया।

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल कर्मी फौरन मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, आपातकालीन सेवा, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम तुरंत हरकत में आ गई।

पीजीआईएमईआर और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी मरीजों को तुरंत निकाल लिया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल के नेहरू ब्लॉक की एक मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हमने आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) और श्वसन आईसीयू को भी खाली करा दिया... हमारे बचाव दल ने पुलिस, अग्निशमन विभाग और पीजीआई के विभागों के साथ समन्वय में काम किया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें