आतंकवादी शाहनवाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में शामिल शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शाहनवाज के आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित संबंध हैं। अधिकारियों ने बताया कि शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था। उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
![]() |
| Advt. |



