राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, गोल्डन टेंपल में टेका माथा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पंजाब। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे हैं। राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार सुबह सोलन के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर भी पहुंचे थे। तीनों ने यहां शीश नवाया और हाल ही में बने नागलोक मंदिर के दर्शन भी किया।
वहीं सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी अरदास लगाने भी पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वयंसेवी सेवा में भी हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुबह 11:15 पर यहां हवाई अड्डे पर उतरे। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं।
राहुल का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। पार्टी के कुछ नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ गठबंधन का भी विरोध कर रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी आखिरी बार इस साल जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दरबार साहिब आए थे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



