मुंबई: गांधी जयंती पर सम्राट इंफार्मेशन का कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। गांधी जयंती पर हिंदी पत्रिका सम्राट इंफार्मेशन की तरफ से मैसूर आडिटोरियम माटुंगा (मध्य) मुंबई में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के सफल संचालन और पूर्व आयुक्त केएस मिश्र की अध्यक्षता में महेश दूबे (मुंबई), कुंवर जावेद (कोटा), सुश्री विभा सिंह (वाराणसी), सुश्री प्रतिभा यादव (बलिया), सुश्री ज्योति त्रिपाठी (प्रतापगढ़) ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। पत्रिका के मुख्य संपादक राजेंद्र पांडेय, सुभाष चन्द्र पाल, विजय कुमार पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर अरुण देव, ख्यातिनाम डा. कीर्ति पटेल, प्रधान आयुक्त (जीएसटी) मनोज केडिया, पवन केडिया (मुख्य महाप्रबंधक एसबीआई), पूर्व कमिश्नर उदय झा, अखिलेश पांडेय (सीमा शुल्क आयुक्त) विवेक पांडेय(आयुक्त), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। अंत में नमिता वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |