उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने वाली मीनाताई हुबलीकर का समरस ने किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पुणे के बिबवेवाडी स्थित सरगम चाल में रहनेवाले रिक्शाचालक रामधीरज देवनाथ यादव को स्थानीय दबंगों के उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने वाली सांई नगर सोनिया महिला विकास संस्था की अध्यक्ष तथा नामदेव शिपि समाज, दक्षिण विभाग की सह सचिव मीनाताई मनोहर हुबलीकर का आज मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चैयरमैन डॉ किशोर सिंह, बीएमसी स्कूलों के पूर्व शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्र, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, एडवोकेट प्रशांत परदेसी, पूरव गांधी, आचार्य जीडी शुक्ला, शिवदेव शुक्ला, दीपेश मिश्रा, लालजी यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिक्शा चालक यादव ने पिछले दिनों स्थानीय दबंगों द्वारा किए गए उत्पीड़न का वीडियो और आपबीती महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के वॉट्स ऐप पर भेजकर मदद करने की गुहार की थी। कृपाशंकर सिंह ने तत्काल पुणे के पुलिस कमिश्नर को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए उचित कदम उठाने की अपील की। हुबलीकर ने उनके निर्देश के अनुरूप रिक्शा चालक यादव को पुलिस उपायुक्त के पास ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। आखिरकार दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। रिक्शा चालक यादव ने कृपाशंकर सिंह के साथ-साथ हुबलीकर का भी आभार पूर्वक धन्यवाद माना है।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |