प्रयागराज: फर्नीचर की दुकान पर जीएसटी का छापा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- कागजों में हेराफेरी कर 10 लाख की कर चोरी का अनुमान
- कारोबारी के कंप्यूटर और व्यवसाय ये जुड़े दस्तावेजों को लिया कब्जे में
प्रयागराज। शहर के मुट्ठीगंज स्थित बांसमंडी में एक फर्नीचर कारोबारी की दुकान में शनिवार को स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारा। तीन घंटे तक चली कार्रवाई से आसपास के व्यापारियों में खलबली मच गई। जांच में गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों ने कंप्यूटर और दस्तावेजों को जब्त कर लिया। अनुमान जताया जा रहा है कि कागजातों में हेरफेर कर करीब दस लाख की कर चोरी की गई है।
उधर, जिस समय जीएसटी की टीम दुकान में पहुंची, उन्हें देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। जीएसटी टीम ने दुकान में रखे कंप्यूटर व रजिस्टरों की जांच की। जिन कागजातों में कमी पाई गई, उसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल कर अधिकारी वापस लौट गए। उच्चाधिकारियों ने बताया कि कागजातों में गड़बड़ी मिली है, जिसकी विस्तृत जांच की जाएगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |