लिफ्ट के नीचे फंसने से प्लंबर की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। नारायणा इलाके में लिफ्ट के एक ‘प्लंबर’ के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्लंबर जब पेशाब कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना अपराह्न 12.30 से एक बजे के बीच एक बहुमंजिला इमारत में हुई। लिफ्ट के शाफ्ट में एकत्र पानी को हटाने के लिए प्लंबर को बुलाया गया था जिसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पीड़ित की पहचान राजीव कैंप निवासी संजय (30) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब वह उस क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा था, तभी लिफ्ट चल पड़ी और वह उसमें फंस गया। स्थानीय तकनीशियन की मदद से लिफ्ट खोली गई और घायल को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।


