BREAKING

दिल्ली मेट्रो के लिए अब व्हाट्सएप से भी खरीद सकेंगे टिकट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी​  दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोग अब व्हाट्सएप के जरिए भी बेहद आसानी से टिकट खरीद सकेंगे। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए यह बेहद आसान सुविधा शुरू की है। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने गुरुग्राम रैपिड मेट्रो समेत दिल्ली एनसीआर को कवर करने वाली सभी लाइनों पर व्हाट्सएप आधारित टिकट सेवा की शुरुआत करने का ऐलान किया है। मेट्रो के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लीकेशन के मुताबिक यात्री अब व्हाट्सएप नंबर पर है टेक्स्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही नेटवर्क पर अपनी स्मार्टफोन के जरिए में मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं जिसके लिए उन्हें कर कोड को स्कैन करना होगा। 

यूजर्स को व्हाट्सएप चैटबॉट दिया जाएगा जो इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। दिल्ली मेट्रो की यह सेवा यात्रियों के लिए एक नई सर्विस प्रदान करती है। यह सेवा अब 12 मेट्रो लाइनों तक पहुंच चुकी। इसमें गुरुग्राम रैपिड मेट्रो लाइन समेत कुल 288 मेट्रो स्टेशनों को शामिल किया गया है।


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें