BREAKING

जौनपुर: श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर। त्रिलोचन महादेव निवासी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ के पैतृक निवास स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गुरूवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा से पहले कथा की शुरूआत इन्द्रभान सिंह इन्दु प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि, रत्नाकर चौबे वरिष्ठ सपा नेता, डा. जय प्रकाश सिंह सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

छठे दिन व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक बाल ब्यास शशिकान्त महराज (श्री काशी) ने रास पांच अध्याय का वर्णन किया।श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं।उनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है। 



उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध,उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। कथा के दौरान कथावाचक शशिकान्त महराज ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। 


जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है। इस अवसर पर डा. अवधनाथ पाल (सपा जिलाध्यक्ष जौनपुर), राजेश यादव नवागत थानाध्यक्ष जलालपुर, विनोद सेठ समाजसेवी, संजय सिंह कोर्री, गायक चिन्टू सरगम, गुलाब राही, मनीष दुबे मंजुल, जिग्नेश मौर्य भ्रमण, प्रदीप सिंह, अनुराग वर्मा, नागेन्द्र सेठ, अरविन्द विश्वकर्मा, विनय वर्मा, सुदर्शन मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु मौजूद रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें