मुंबई: बीजेपी के हर मोर्चे पर डटा रहा उत्तर भारतीय मोर्चा | #NayaSaveraNetwork



मुंबई: बीजेपी के हर मोर्चे पर डटा रहा उत्तर भारतीय मोर्चा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • जनता के दिलों के साथ-साथ पार्टी  में बढ़ा सम्मान

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता वामन राव परब ने उत्तर भारतीय जनता परिषद का गठन किया था। उत्तर भारतीय समाज के लोगों को मुंबई भाजपा में जोड़ने हेतु इस परिषद का गठन किया गया था। कुछ समय पश्चात भारतीय जनता पार्टी, मुंबई में उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के रूप में इसे मान्यता मिली। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में 3 वर्ष पहले, पहली बार मोर्चा के रूप में उत्तर भारतीय मोर्चा पूरी सक्रियता के साथ कार्यरत हुआ। आरयू सिंह, आरडी यादव, अभिराम सिंह, अमरजीत मिश्रा, मोहित भारतीय, संतोष पांडे समेत कई उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस प्रकोष्ठ व मोर्चा का नेतृत्व किया। 

मुंबई: बीजेपी के हर मोर्चे पर डटा रहा उत्तर भारतीय मोर्चा | #NayaSaveraNetwork

पिछले तीन वर्षों से उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई की कमान संभाल रहे अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह तथा प्रभारी के रूप में आचार्य पवन त्रिपाठी की जोड़ी ने मोर्चा की गति को न सिर्फ तेज किया, अपितु इसे भारतीय जनता पार्टी,मुंबई का सबसे ताकतवर विंग बना दिया। वर्तमान स्थिति में मुंबई सांगठनिक इकाई की दृष्टि से सभी 6 जिला 36 मंडल एवं 210 से अधिक वार्डो का गठन हुआ है। 

मोर्चा की ताकत और लोकप्रियता का प्रभाव बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, सांसद मनोज कोटक, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा तथा मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष एड. आशीष शेलार के मार्गदर्शन में मुंबई भर में सफलता पूर्वक हुए 852 चौपालों एवं 141 शिव मंदिरों में, शिव भक्तों की भारी भीड़ के बीच हुए शिव की भक्ति कार्यक्रम में देखने को मिली।

उत्तर भारतीय मोर्चा की सक्रियता के चलते आज उत्तर भारतीय समाज का एक बड़ा वर्ग बीजेपी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। बीजेपी के हर मोर्चे में उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं। मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूरी तरह से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन करने तथा लगातार काम करने में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि उनकी टीम ने भी लगातार हर कदम पर उनका साथ दिया है। उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री रहे राम यादव, शिवसेना में शामिल होने के बावजूद मोर्चा के सराहनीय कार्यों को लगातार याद करते हैं। 

राम यादव के अनुसार जयप्रकाश सिंह और आचार्य पवन त्रिपाठी के नेतृत्व में उत्तर भारतीय समाज के लोगों को जोड़ने के लिए जिन प्रभावी तरीकों का उपयोग किया गया, वे शिवसेना में रहकर उसी तरह के प्रयासों में लगे हुए हैं। काम में विश्वास करने वाले जयप्रकाश सिंह के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार मिल रहे मार्गदर्शन के चलते उत्तर भारतीय मोर्चा लगातार बिना किसी रुकावट के लगातार आगे बढ़ रहा है। आने वाले सभी चुनाव में उत्तर भारतीय समाज पूरी तरह से बीजेपी के साथ खड़ा नजर आएगा।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर | A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें