जौनपुर: पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
छठें दिन कात्यायनी के रूप में पूजी गईं मां दुर्गा
शीतला चौकिया धाम में भी लोगों ने किये दर्शन पूजन
जौनपुर। नवरात्र के छठवें दिन दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता दिखाई पड़ा। लोग घंटों लाइनें लगाकर मां का दर्शन पाने की ललक लिए खड़े दिखाई पड़े। छठवें दिन मां दुर्गा के छठें स्वरूप कात्यायनी के रूप में पूजा की गई। नगर से लेकर गांव तक के विभिन्न इलाकों में स्थापित पंडालों में लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया, चढ़ावे चढ़ाए और मिन्नतें मांगी। नगर के कोतवाली, ओलंदगंज, फल वाली गली, ढालगरटोला, ताड़तला, सिपाह आदि तमाम स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाये गये हैं और प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार को शाम होते होते पंडालों में लोगों की भारी भीड़ जमा होते दिखाई पड़ी। इधर मां शीतला चौकिया धाम और मैहर मंदिर में भी सुबह से ही लोग कतार लगाकर दर्शन के लिए घंटों अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आये। लोगों ने चुनरी, नारियल और फू ल चढ़ाकर मां से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। गौरतलब हो कि छठें दिन मां दुर्गा के छठें स्वरूप कात्यायनी के रूप में पूजा की जाती है। बतातें हैं कि प्रसिद्ध महार्षि कत के पुत्र कात्य के गोत्र में महार्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। उन्होंने भगवती परंबरा की घोर उपासना की और उनसे अपनी पुत्री के रूप में जन्म लेने का आग्रह किया और उनका आग्रह स्वीकार करते हुए देवी ने उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया और कात्यायनी के रूप में प्रसिद्ध हुर्इं।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |