जौनपुर: नारी के प्रति गलत धारणा बदलने की जरूरत: नेहा मिश्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एसडीएम ने दुर्गा पूजा महासमिति कार्यालय का किया उद्घाटन
केराकत जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि समाज के लोगों को नारी के प्रति गलत धारणा की सोच को बदलना होगा। नारी का असम्मान करने वाला कभी सुखी नहीं रह सकता। क्योंकि मातृ शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है,जो कभी अपने चाहने वालों की अहित नहीं कर सकती। वे शुक्रवार को दुर्गापूजा महासमिति कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को बतौर मुख्यअतिथि सम्बोधित कर रही थीं। सीओ गौरव शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि पूजा में भाग लेने वाली महिलाओ युवतियों की सुरक्षा व असमाजिक तत्वों पर अपनी पैनी नजर रखनी चाहिए। तथा हर दुर्गा पंडालों में अग्नि शमन यंत्रभी सुरक्षा की दृष्टिकोण से रखना अत्यावश्यक है। इस अवसर पर प्रेस क्लब केराकत अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि गंगा जमुनी तहज़ीब की केराकत ऐसी नगरी है। यहां के लोग कई दशकों से हिन्दू- मुस्लिम के हर पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाते चले आ रहे हैं। दुर्गापूजा महासमिति के संरक्षक द्वय शरद साहू व साहब लाल साहू,अध्यक्ष विनोद कुमार कन्नौजिया,महामंत्री शिवप्रताप श्रीवास्तव,मनोज कुमार कमलापुरी, मनोज जायसवाल, अजय सोनकर, गोविन्द गुप्ता,महेंद्र साहू, डॉ. राजेश वर्मा, आजाद गुप्त, बांके लाल साहू एवं अमित सेठ आदि ने आए हुए अतिथियों व पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संचालन मैनुद्दीन हाश्मी ने किया।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |