जौनपुर: मातहतों संग एसडीएम ने तहसील परिसर में की साफ सफाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वरिष्ठ महिला मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
केराकत जौनपुर। स्वच्छता अभियान के तहत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ तहसील प्रांगण में श्रमदान कर साफ सफाई कार्य को बखूबी अंजाम दिया। इस अवसर पर सभी न्यायालयों, कार्यालयों, सरकारी भवनों व सरकारी अभिलेखों की साफ सफाई विधिवत किया गया। सुश्री मिश्रा ने सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात तहसील के सौवां बसंत देख चुकी कई वरीष्ठ महिला मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें सम्मानित होने वाली सौ वर्षीया महिला मतदाता खैरु न निशा पत्नी स्व.मौलवी शेखावत मंसूरी निवासी अहन, शान्ति देवी पत्नी राजेन्द्र निवासी मठिया,शायरा बानो पत्नी स्व. मेंहदी निवासी शेखजादा व जमीला बानो पत्नी अकबर निवासी शेखजादा शामिल हैं। इस अवसर पर तहसीलदार मूसा राम, नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज, हुसैन अहमद, व वीरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



