जौनपुर: हर्षवर्धन सिंह का वेटरनरी में चयन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व छात्र समोधपुर निवासी हर्षवर्धन सिंह पुत्र डॉ.अजय कुमार सिंह का वेटिरनरी में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वेटरनरी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा ऑल इंडिया कोटा 2023 के पहले राउंड में वेटरनरी में चयन हुआ है।विद्यालय के प्रवन्धक ह्यदय प्रताप सिंह 'रानू' एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह,प्रधानचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए ऊंचाई की तरफ अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हर्षवर्धन सिंह का चयन कॉलेज आफ वेटिरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री मथुरा उ.प्र.में हुआ है। हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



