BREAKING

जौनपुर: पांच दिवसीय हनुमत कथा के आयोजन के पूर्व भव्य पंडाल तैयार | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

बिपिन सैनी

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में होने वाले पांच दिवसीय हनुमत कथा की तैयारी बीते कुछ दिनों से जोरों पर चल रहा हैं। इसी क्रम में आज पंडाल को आकर्षण झालर लाइट से सजाया जा रहा है पंडाल के अगल बगल बास बल्ली लगाकर बैरीकेटिग की व्यस्था की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विनय त्रिपाठी ने बताया कि 6 अक्तूबर से 11 अक्तूबर पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा का आयोजन शीतला चौकियां धाम मन्दिर के पूर्व भाग में पंडाल बनाकर किया जा रहा है। आगामी 6 अक्तूबर को शीतला चौकियां धाम कथा पंडाल से सुबह 9 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमे महिलाए पुरुष बच्चे समेत हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर इस कलश यात्रा में शामिल होंगे।इस शोभायात्रा में परम् पूज्य गुरुदेव जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज, व तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी अचार्य रामचंद्र दास जी (कथावाचक) भी शामिल होंगे। पांच दिवसीय हनुमत कथा में देश भर से सुप्रसिद्ध संत महंत महामंडलेश्वर भजन  गायक कलाकार समेत देश के दिग्गज राजनेताओं का आगमन भी होना सुनिश्चित है आने वाले मेंआमंत्रित संतजन में मुख्य अतिथि स्वरूप परम् पूज्य गुरुदेव जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज, यज्ञ सम्राट, बाल योगेश्वर दास महाराज बद्रीनाथ धाम, महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास महाराज अहमदाबाद, अनंत श्री विभूषित गुरुशरण जी महाराज पंडोखर सरकार, राजू दास महाराज महंत, हनुमानगढ़ी,किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, मदन मोहन दास तुलसी सेवा न्यास चित्रकूट धाम , जय पुजारी सालासर धाम,मनोज तिवारी मृदुल, सांसद, गायक, कन्हैया मित्तल भजन गायक, पदम् श्री सुनील जोगी, कवि एवम् आध्यात्मिक वक्ता समेत अनेक संत, महंत, महामंडलेश्वर, भजन, गायक देश, प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं का आगमन हनुमत कथा में आगमन होना सुनिश्चित है।आयोजनकर्ता विनय त्रिपाठी ने बताया कि लगभग कथा पंडाल का  कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छेत्रवासियों समेत जनपदवासियो से कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की है।होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें