BREAKING

जौनपुर: चौकी प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: चौकी प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुफ्तीगंज जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सरकी पुलिस ने बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेल्मेट, गाड़ी पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे वाहनों से जुर्माना वसूला। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के आदेश और सीओ गौरव शर्मा के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक केराकत रामजन्म यादव सरकी  पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र सोनकर ने अमहित बॉर्डर  से गुजर रहे सभी दो पहिया वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात, हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ गाड़यिों के डिक्की खोलकर जांच की। हालांकि इस दौरान किसी भी वाहन में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। वाहन चेकिंग का नेतृत्व कर रहे चौकी प्रभारी सरकी ने लोगों को सख्त हिदायत दी कि वे हेलमेट, जूते पहन कर ही वाहन चलाएं तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं ताकि आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके। चेकिंग अभियान में  हेड कांस्टेबल  राम सेवक यादव जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल रोहित सिंह ने सहयोग किया।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें