BREAKING

जौनपुर: रामलीला मंचन का हुआ उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: रामलीला मंचन का हुआ उद्घाटन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। ऐतिहासिक रामलीला समिति द्वारा मंगलवार की रात नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में रात्रि की रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। बतौर अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, चेयरमैन पति वीरेन्द्र सिंह बंटी, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल सहित पदाधिकारियों और संभ्रांतजनों ने प्रभु श्रीराम की आरती कर लीला मंचन का शुभारम्भ किया। जिसके बाद लीला प्रमुख इंदुनाथ पांडेय बैजू महाराज ने पूरे विधि विधान के साथ लीला मंचन की शुरु आत करायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश सिंह ने प्रभु श्रीराम की लीलाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही। विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि भगवान राम सबके हैं और पूरा संसार श्रीराम का है। हमें जाति, क्षेत्र, रंग के भेद को भूलकर एकता के साथ प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को धन्य करने की आवश्यकता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, श्याम जी गुप्ता, अमरनाथ प्रसाद गुप्त, प्रदीप जायसवाल, रामकुमार अग्रहरि, राजीव सिंह, प्रमोद सिंह, रजनीश मोदनवाल, सर्वेश चौरसिया, कालीचरण जायसवाल समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें